Advertisement

Responsive Advertisement

Gram Chikitsalay Season 2 Review: TVF की दमदार वापसी, क्या इस बार Panchayat को दे पाएगी टक्कर?

Gram Chikitsalay Season 2 Review

  Rating

⭐⭐⭐☆½ (3.5/5)

Gram Chikitsalay Season 2 Review: अमोल पाराशर स्टारर TVF की यह ग्रामीण कॉमेडी-ड्रामा सीरीज Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। जानिए कहानी, एक्टिंग, कॉमेडी और यह आपके वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल होने लायक है या नहीं।

ग्राम चिकित्सालय' सीज़न 2 का प्रीमियर 23 जून, 2026 को हुआ। ज्यादा नहीं, बस 5 एपिसोड हैं। वह भी 35 से 40 मिनट के एवरेज। तो आपको क्या लगता है, यह सीरीज क्या आपका ज्यादा टाइम लेती है?लेकिन जितना समय लगता है, क्या वो वाकई लायक है?

ग्राम चिकित्सालय' सीज़न 2 मुख्य कास्ट 

  • अमोल पाराशर 
  • गरिमा विक्रांत सिंह 
  • कार्तिकेय राज 
  • आकाश मखीजा 
  • आनंदेश्वर द्विवेदी 
  • विनय पाठक 
  • आकांक्षा रंजन कपूर 


टीवीएफ की ओर से जो भी शो आते हैं उन्हें देखें, हर शो में कुछ नया और अलग लेकर आता है लेकिन सबसे अच्छी बात इमोशनल एंगल भी उतना ही बेहतरीन जुड़ा रहता है कि दिल को छू जाता है।

और इस वाले में तो यूनिवर्स वाला एंगल भी है जो इसे बार और भी मज़ेदार बना देता है

'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ के सभी पाँच एपिसोड अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हैं।


इस सीरीज को पंचायत से भीकंपेयर किया जा रहा है तो आप समझ ही सकते हैं कि पंचायत का फुलेरा गांव और ग्राम पंचायत काभटकंडी  गांव वैसे ही ये भी पता चला है कि इनके कैरेक्टर्स  तो कुछ नया करेंगे वैसे बनराकस और विनोद की एंट्री हो गई है।  अब  देखना ये होगा कि आगे टीवीएफ अपने इस यूनिवर्स को और किस तरह बढ़ाता है।


अगर (Story) कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पिछले सीजन से शुरू करते हैं। इसलिए अगर आपने पहला सीज़न नहीं देखा है, तो पहले वो देखना चाहिए।


एक डॉक्टर होता है जो कि गांव सरकारी अस्पताल (पीएचसी) में काम करता है पीएचसी यानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो हर गांव सरकार में होता है।  इस बार उनके अस्पताल में दवाइयों की बहुत कमी हो गई है।  और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें अस्पताल आदर्श पीएचसी अवार्ड नहीं मिला।

अब MO साहब भी 'आदर्श PHC' की दौड़ में शामिल हैं। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गाँव के डॉक्टर हैं, जिनका किरदार विनय पाठक ने निभाया है।


और जैसा कि मैंने पहले कहा, TVF वाले भावनाओं को बहुत अच्छे से दिखाते हैं। यहाँ भी गाँव की समस्याएँ, लोगों की गरीबी और उनकी मुश्किलें बहुत अच्छे से दिखाई गई हैं।


गाँव की औरतें पुरुष डॉक्टर को अपनी समस्याएँ खुलकर नहीं बता पातीं। साथ ही, गाँव की राजनीति और वहाँ के हालात भी कहानी का अहम हिस्सा हैं। इन सभी चीज़ों को बहुत बारीकी से शूट किया गया है, जिससे कहानी और भी असली लगती है।