Blast Movie Review: दमदार एक्शन और शानदार स्टंट्स से भरपूर, क्या यह फिल्म देखने लायक है?

blast movie review


 IMDb पर 'ब्लास्ट' फ़िल्म की रेटिंग 10 में से 7.5 है।

तमिल इंडस्ट्री की 'Blast' नाम की एक फ़िल्म सिनेमाघरों में आई थी; यह फ़िल्म 28 मई को रिलीज़ हुई थी, लेकिन अब यह नेटफ़्लिक्स पर उपलब्ध है। ब्लास्ट फिल्म के निर्देशक और लेखक सुभाष के. राज हैं


18 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 70 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह 2 घंटे 24 मिनट की फ़िल्म है।

यहां फिल्म की शुरुआत में आपको आधे घंटे के लिए थोड़ा सा बोरिंग लगेगा लेकिन गंभीरता से आगे इतना ज्यादा दिलचस्प है आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा 


जब मैंने यह फ़िल्म देखी, तो मुझे लगा कि इस फ़िल्म को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? फ़िल्म में कुछ खास नहीं था। लेकिन इंटरवल का इंतज़ार करें।

इंटरवल के 20-30 मिनट पहले अचानक बहुत दिलचस्प मोड आ गया है एक सामान्य चल रही स्टोरी लाइन को सुपरफास्ट एक्सप्रेस या फिर हर सीन में नया नया ट्विस्ट आता है


ये फिल्म मैं जो परिवार दिखा गया है। माँ-बाप बेटी और एक चाचू. ये परिवार को इतना सिंपल दिखाया गया।एकदम सीधे-सादे और शांत लगने वाले लोग। जिसको सब लोग बोरिंग फैमिली कहते हैं, और ये ही परिवार आगे चलकर ऐसे-ऐसे काम कर देती है।


 जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं होती है। सच में यह परिवार ऐसे-ऐसे बड़े काम कर देते है। फिल्म इतनी दिलचस्प है जैसे लगेगा कि कोई सुपर हीरो फिल्म देख रहे हैं इस फ़िल्म की कहानी और किरदारों को बहुत अच्छे ढंग से और बिना किसी बनावटी दिखावे के, एकदम असल अंदाज़ में पेश किया गया है।


इस फिल्म में ना कोई लव स्टोरी है। ना कोई गाना, ना ही कोई फालतू ड्रामा, कोई फालतू का मसाला नहीं है ये कहानी में ना कोई बड़ी-बड़ी बंदूकों की लड़ाई। ना कोई उड़ती हुई कार जैसी देखी ये फिल्म इतनी दिलचस्प है कि आपको आखिरी तक बोर नहीं होगी


इस फ़िल्म के किरदार आप पर ऐसा असर डालेंगे कि आपको लगेगा कि आपको कराटे सीखना चाहिए। और जिस तरह से इसमें महिलाओं के एक्शन और उनके स्टाइल को दिखाया गया है, वह वाकई कमाल का है।


और नया पुराने